फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जज फार्म में बच्चों के लिए बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड-52 जज फार्म में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद पार्क बनाने की तैयारी है। इस संबंध में प्रशासन ने पार्षद से प्रस्ताव मांगा है।जज फार्म के जनमिलन केंद्र में बीते दिनों जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नगर आयुक्त ऋचा सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने स्थानीय लोगों के साथ वार्ड स्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। इस भूमि पर करीब एक माह पहले अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसे शिकायत के बाद रुकवाया गया था। करीब हजार स्क्वायर फुट भूमि पर पार्क बनाने पर विचार हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि पार्क बनने से बच्चों को घूमने और खेलने की सुविध मिलेगी। इस बीच अधिकारियों ने गूल पर बना एक मकान भी चिह्नित किया था। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि वार्ड-52 में बच्चों के लिए पार्क बनाया जाएगा। गूल से लगी सरकारी जमीन का निरीक्षण किया गया है। वार्ड की पार्षद पार्षद रेखा बिनवाल से पार्क के बाबत प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें