फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कूड़ा कलेक्शन की शिकायत पर दिया नोटिस

Fri, 19 Dec 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन में शिकायतें, यूजर चार्ज का 40 फीसदी धनराशि को पालिका में जमा न करने, अनुबंध के तहत कूड़ा वाहनों में जीपीएस सिस्टम न लगाने समेत अन्य कमियों पर टीबीआई दीक्षांक संस्था को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पालिका को शहर भर से घर-घर कूड़ा उठान न होने की शिकायतें मिल रही हैं। कार्मिकों के वेतन भुगतान न होने के साथ ही सभासद कूड़ा निस्तारण व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। मामले में पालिका ने संस्था को नोटिस जारी कर दिया है। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा की ओर से जारी नोटिस में संस्था को सभी 18 कूड़ा वाहनों में जीपीएस लगाने, यूजर चार्ज का 40 फीसदी पालिका कोष में जमा करने, संस्था कार्मिकों के ईपीएफ समेत ईएसआईसी कटौती के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। इन शर्तों को पूरा न करने पर संस्था को जनवरी से होने वाले भुगतान को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें