फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा नगर में बनेगा नया नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानूसन में जलभराव की समस्या से परेशान रहने वाले इंदिरा नगर क्षेत्र के लोगों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। कमिश्नर ने कहा है कि इंदिरा नगर क्षेत्र में जलभराव से निजात दिलाने को नया नाला बनेगा। तीन सप्ताह के भीतर सर्वे कर डिजाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि नाले को लेकर छह जुलाई को फिर बैठक होगी। इसमें फंड की व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर बात होगी।
उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर संचार माध्यम, सड़क और ड्रेनेज सिस्टम बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। जहां सड़कें बंद होती हैं वहां जेसीबी तैनात रहेंगी। मानसून प्लान में उनके संपर्क नंबर के साथ ही तैनाती की आदेश दिए गए हैं। पर्वतीय जिलों के सीमांत क्षेत्रों में क्षेत्रों में तीन माह का राशन एडवांस भेजा जा रहा है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि प्रतिदिन कार्ययोजना बनाकर बधियाकरण कार्य किया जाए।
विज्ञापन

तीन दिन दिन में शुरू हो नैनीताल स्लाटर हाउस
कमिश्नर ने कहा कि नैनीताल स्लाटर हाउस तीन दिन दिन में शुरू किया जाए। स्लाटर हाउस में छोटे जानवरों को काटने की व्यवस्था ही शीघ्र की जाए और वधशालाओं में मानकों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए।
नौ साल में नहीं हुआ नाले का डायवर्जन
हल्द्वानी। शनिबाजार का नाला नौ साल में भी नहीं बन सका है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को नौ सालों में सिर्फ मानसून सीजन में ही इस नाले की याद आती है। मानसून सीजन खत्म होने के बाद नाले निर्माण की फाइलें अलमारियों में दबी रह जाती है।
शनिबाजार के नाले में पांच छोटे-बड़े नाले मिलते हैं। बरसात में शनिबाजार का नाला ओवरफ्लो हो जाता है और गंदा पानी गौजाजाली उत्तर और मंडी से लेकर तीनपानी तक लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे हर साल करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित होती है। इस नाले के कारण मंडी से लेकर तीनपानी तक की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। नौ साल पहले लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने इस मामले को उठाया, लेकिन अब तक नाला डायवर्ट नहीं हो सका। ये भी तब जबकि लालकुआं विधायक इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हैं। इस नाले में करीब 30 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
लोगों की पीड़ा
बारिश के दिनों में हम सो नहीं पाते हैं। नाला उफनाने से घरों में भी पानी घुस जाता है। मानसून सीजन में अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि रोज प्रभावित इलाके के चक्कर लगाते हैं। अब तक यह योजना कागजों से बाहर नहीं निकल सकी है।
-विजय अधिकारी निवासी जोशी विहार
नाले की सफाई एवं नाले को डायवर्ट कराने को लेकर मैं तीन वर्षों से संघर्ष कर रहा हूं। विधायक नवीन दुम्का सहित कई उच्च अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत कर चुका हूं। इस नाले की गंदगी मेरे वार्ड में आती है।
- रईस अहमद पार्षद वार्ड 59 उत्तर गौजाजाली
विधायक बोले, मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट, जल्द शुरू होगा काम
लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि वह इस नाले को गौला नदी की तरफ डायवर्ट करने के लिए 2011 से लगे हैं। 2011 में खंडूरी सरकार ने इसके लिए 30.80 लाख रुपये भी दिए। काम शुरू भी हुआ। सरकार बदलते ही ठेकेदार भाग गया। नाले को डायवर्ट करने में सबसे बड़ी दिक्कत रेलवे की आ रही है।
हल्द्वानी-गौलापार-चोरगालिया मार्ग की भी सुध लो
हल्द्वानी। हल्द्वानी-गौलापार-चोरगालिया मार्ग पर हर साल बरसात के समय यात्री परेशानी का सामना करते हैं। सालों से मार्ग पर पड़ने वाले शेर नाला और सूखी नदी पर पुल बनाने की मांग हो रही है। सरकारी विभागों में फाइल भी खूब दौड़ती हैं। इस मार्ग से सितारगंज, पीलीभीत समेत अन्य जगहों के लिए यात्री सफर करते हैं। इस मार्ग पर शेर नाला और सूखी नदी में बरसात के समय काफी पानी आता है, इसके तेज बहाव में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
लालकुआं विधायक नवीन दुम्का का कहना है कि शेर नाला के मामले में पहले वन भूमि हस्तांतरण का मामला था, इस मामले को सुलझा लिया है। मार्च के समय योजना के लिए धन आवंटन के संबंध में भी काफी हद तक कार्रवाई हो गई थी। अब प्रयास होगा कि स्थितियां पूरी तरह सामान्य होने के बाद जल्द से जल्द कार्य शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें