फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं में सवा चार करोड़ से बनेगा मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स

Fri, 06 Nov 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में सवा चार करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू कराने के साथ ही ग्रीन पार्क के समीप स्विमिंग पूल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर के विकास और जनहित से जुड़े कुल तीन दर्जन प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सबसे अहम निर्णय साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने इसे अपनी बहुप्रतीक्षित योजना बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के बनने से नगर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में ग्रीन पार्क के समीप आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया कि नगर क्षेत्र में किसी परिवार के मकान में आग लगने या अन्य आपदा से नुकसान होने की स्थिति में नगर पंचायत की ओर से 10 हजार से 21 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नगर पंचायत की दुकानों का लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर भी सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया। ऐसे दुकानदारों के एग्रीमेंट निरस्त कर दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभासद नेहा आर्या, धन सिंह बिष्ट, सुरेश साह, भुवन पांडे, दीप्ति पांडे, योगेश उपाध्याय, नामित सभासद गौरव कपूर, विनोद श्रीवास्तव, लिपिक सोनू भारती, कामेश भंडारी, मनोज बर्गली, गोपाल खत्री तथा अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें