फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: नाबालिग छात्रा का अपहरण, युवक पर एफआईआर दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 07:44 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी स्थित बड़ी मुखानी क्षेत्र के फार्म नंबर तीन निवासी व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी स्थित बड़ी मुखानी क्षेत्र के फार्म नंबर तीन निवासी व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।

छात्रा के पिता ने कोतवाल विजय मेहता को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कालाढूंगी रोड स्थित विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा है। एक जनवरी की सुबह वह स्कूल के लिए गई लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने घर के पास रहने वाले युवक हिमांशु पर शक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह एक बार पहले भी भगाने की कोशिश कर चुका है। बेटी के गायब होने के बाद जब हिमांशु के परिवार वालों से बातचीत की तो उन लोगों ने कहा कि दोनों की शादी करा दो।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने हिमांशु पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें