फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड : देर रात अमेजन के स्टोर में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत

Sat, 06 Jun 2026 03:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
विज्ञापन
जीतपुर नेगी क्षेत्र में हुआ हादसा, बचाने गए लोग झुलसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। इस दाैरान आग बुझाने के प्रयास में जुटे आसपास के कई लोग झुलस गए। देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही।

रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड और एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था। वहां सो रहे दो कर्मचारियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। उनकी पहचान बागजाला गौलापार निवासी नरेंद्र (35) और पंचायतघर निवासी अमित (25) के रूप में हुई। मृतकों के शव एसटीएच भेज दिए गए हैं।





टेंपो, स्कूटी समेत सारा सामान जला

अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर में चार्जिंग में लगी स्कूटी और वहां खड़ा टेंपो भी जल गया। बताया गया कि हादसे के दौरान स्टोर बंद था और कर्मचारी भीतर मौजूद थे।
विज्ञापन




आग लगने की सूचना पर मिलने पर तत्काल दमकल टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जांच की जा रही है। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें