उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल विभाग मैराथन और राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराएगा। बालक-बालिका और महिला-पुरुष वर्ग की स्पर्धा नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में होगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन बालक-बालिका और महिला-पुरूष वर्ग की मैराथन दौड़ छह नवंबर को सुबह 6:30 बजे से होगी। अंडर-15, अंडर-19 और ओपन महिला-पुरुष की मैराथन पंत पार्क नैनीताल में नौ नवबंर को सुबह सात बजे होगी। वहीं यूथ बालक-बालिका और सीनियर महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता प्रगतिशाील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव रामनगर में 12 से 15 नवंबर तक होगी। प्रतिभागियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र की छाया प्रति लानी अनिवार्य है।