फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मां पर झपटे तेंदुए, बेटे ने साड़ी खींचकर बचाई जान

Tue, 20 Jan 2026 09:55 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक के ताड़ीखेत क्षेत्र में दो तेंदुओं के हमले से बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक के ताड़ीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत उलगौर में सोमवार की शाम छह बजे दो तेंदुओं ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। मां पर हमला करता देख बेटे ने अपनी जान की परवाह किए बिना मां की साड़ी खींचने के साथ तेंदुओं को पत्थर मारकर और शोर मचाकर भगा दिया। तेंदुए के हमले से महिला बाल-बाल बच गई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाने की मांग की है।

उलगौर निवासी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया सोमवार की शाम छह बजे उनकी मां कमला देवी (62) को दो तेंदुओं ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि मां की चीख-पुकार सुनते ही वह दौड़े तो तेंदुए साड़ी से खींचते हुए मां को घसीटने लगे। उन्होंने कहा कि तेंदुए 100 मीटर तक उनकी मां की साड़ी खींचकर ले गए। इस दौरान उन्होंने शोेर मचाते हुए किसी तरह पत्थरों से हमला कर तेंदुओं को भगाया। उन्होंने कहा कि गनीमत रही की हमले में उनकी मां घायल नहीं हुई। सुरेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार तेंदुओं के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की है। संवाद

रात तक भी गौशाला से ऊपर गुर्राने की आवाज

ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना के बाद भी तेंदुओं ने अभी ग्रामीण क्षेत्र नहीं छोड़ा है। तेंदुए गांव में गोपाल सिंह की गौशाला के ऊपर गुर्रान में लगे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें