फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 23 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला

Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल की ओर से 23 अक्तूबर को नैनीताल क्लब के शैले हॉल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले में विभिन्न कंपनियों और नियोजकों की ओर से अलग-अलग पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार और टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

रोजगार मेले में मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, नमः होटल नैनीताल, एसबीआई (इनोवोसॉर्स), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एआईएमटी हल्द्वानी और क्वेस कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स) सहित अन्य नियोजक प्रतिभाग करेंगे। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और होटल मैनेजमेंट की योग्यता रखने वाले 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा के साथ शैक्षिक योग्यता के सभी प्रमाणपत्रों और अंक पत्रों की छायाप्रतियां लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें