फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जंगली हाथियों के झुंड ने घर में तोड़फोड़ की

Sat, 26 Jul 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दूरस्थ बाना गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने बृहस्पतिवार देर रात आतंक मचाया। घर में तोड़फोेड़ के साथ हाथियों ने धान की फसल को रौंद दिया है। पट्टी पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेज दी है।
विज्ञापन



दो दिन पूर्व पापड़ी और बोहरागांव में जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से क्षेत्र में भय का माहौल था। वन विभाग की ओर से गश्त कर हाथियों के झुंड का पता लगाया जा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर हाथियों के झुंड ने बाना गांव में धावा बोल दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड ने गांव में सुरेश एंजिलो के घर में तोड़फोड की। गनीमत रही कि उस समय घर के लोग किसी कार्य से बाहर गए थे। घर के बाद हाथियों ने रास्ते के किनारे बना छप्पर तोड़ा और खेतों पर फसल को रौंद दिया। विमल जॉर्ज, जगत एंजिलो, सुंदर डेनियल व रौबट एंजिलो की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणाें ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त कर हाथियों से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि वन विभाग को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पटवारी ने क्षेत्र में नुकसान का मौका मुआयना कर तहसीलदार को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें