फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: काठगोदाम में युवकों की दबंगई, कार मैकेनिक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 Jan 2026 11:09 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां चार से पांच कारों में सवार 15 से 20 युवकों ने एक मोटर मैकेनिक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के काठगोदाम में एक मोटर मैकेनिक को शुक्रवार को चार से पांच कार में आए युवकों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसे मरा जान छोड़कर चले गए। घायल मैकेनिक ने काठगोदाम थाना में तहरीर दी है। सीसीटीवी के जरिये युवकों की पहचान की जा रही है।

काठगोदाम निवासी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह काठगोदाम में कार मैकेनिक का कार्य करता है। शुक्रवार देर शाम उसकी दुकान पर चार से पांच कार में सवार होकर 15 से 20 युवक आए और लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे मरा समझने के बाद ही आरोपी वहां से गए। आसपास के लोगों ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। शनिवार की शाम मैकेनिक ने तहरीर दी।

अतिक्रमण बताकर दुकान खाली करने को कहा

बबलू ने बताया कि उसे पीटने वाले युवक उसकी दुकान पर आए और अतिक्रमण बताकर जगह खाली करने को कहा। उस पर धार्मिक टिप्पणी भी की।

तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। अराजकता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी। - अमित कुमार सीओ हल्द्वानी।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें