फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, उमड़े श्रद्धालु; शाम को झील में होगा मूर्ति विसर्जन

Wed, 23 Sep 2026 12:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल नगर में मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां के जयकारों, घंटे-घड़ियाल की गूंज, शंखनाद, ढोल की थाप, छोलिया दल, बैंड बाजों और अखाड़ा दलों के करतबों के बीच शहर भक्तिमय हो उठा। 
विज्ञापन
मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां नंदा सुनंदा के जयकारों, घंटे-घड़ियाल की गूंज, शंखनाद, ढोल की थाप, छोलिया दल, बैंड बाजों और आकर्षक करतब दिखाते अखाड़ा दलों के बीच बुधवार को नैनीताल नगर में मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह धूप के बाद आसमान में बादल छा गए और शहर में कोहरा छाया रहा, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही। देर सायं श्रद्धालु अश्रुपूरित नेत्रों के साथ मैया की मूर्तियों को झील में विसर्जित करेंगे।

विज्ञापन


124वें नंदा देवी महोत्सव के तहत रविवार की सुबह छह बजे देवी पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पूजन पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने कराया। नौ बजे देवी पूजन व दोपहर 12 हुए देवीभोग के बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नयना मंदिर की परिक्रमा के बाद नंदा सुनंदा का डोला चाट पार्क, मस्जिद तिराहा, शारदा संघ, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, मॉलरोड पहुंचा। यहां से  तल्लीताल डांठ, बाजार, धर्मशाला, नया बाजार से होते हुए मालरोड से मल्लीताल बाजार पहुंचेगा। राम सेवक सभा भवन व बाजार होते हुए ठंडी सड़क में माता नंदा सुनंदा को नैनीझील में विसर्जित कर दिया गया।

शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं भी भजन करते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी मंटू, कमलेश ढौंढियाल, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह. मुकुल जोशी, गोधन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा, जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के अधिकारी तथा अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें