लालकुआं। श्री हंस प्रेम आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में 14 फरवरी को भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। महात्मा सत्यबोधानंद ने बताया कि 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन से एक दिन पूर्व शनिवार सुबह बिंदेश्वर महादेव मंदिर से सुबह 9 बजे से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक आश्रम में सत्संग समारोह एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।