नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रुवाली ने बीते दिवस राजस्व न्यायालय के विरोध में जिले भर में किए गए आंदोलन में सभी बार पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की सहभागिता की सराहना की है। सचिव दीपक का कहना है कि जिले में हुए आंदोलन व सहयोग से अधिवक्ता उत्साहित हैं। इसकी सफलता के बाद अब बार ने कुमाऊं स्तर पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़़ा समेत अन्य बार की ओर से भी उन्हें समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में शीघ्र सकारात्मक हल मिलने की उम्मीद है। तय तिथि तक समस्या का निस्तारण न होने पर 23 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।