भवाली-अल्मोड़ा एनएच में बुधवार तड़के चार बजे रामगाड़ पुल के पास कैंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही आग लगते ही वाहन में सवार तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया।
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार तड़के चार बजे रामगाड़ पुल के पास कैंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही आग लगते ही वाहन में सवार तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगने की सूचना मिलते ही खैरना, भवाली कोतवाली और कैची से पहुंची पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर भीमताल और अल्मोड़ा से पहुंचे दमकल वाहन ने कैंटर में लगी आग बुझाई। सुबह 6 बजे बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरु होने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के दौलाघट-रानीखेत होते हुए हल्द्वानी की ओर कबाड़ ले जा रहा कैंटर बुधवार के तड़के 4 बजे जैसे ही रामगाड़ पुल के पास पहुंचते ही इंजन की वायर शार्ट हो जाने से बी6 कैंटर ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगने से उसमे रखा कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही चालक जीवन वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा निवासी ऊंचाकोट बेतालघाट और अमन पुत्र इरशाद और अब्दुल वाहन से सुरक्षित बाहर निकल आए।
खैरना पुलिस के एसआई प्रकाश सिंह मेहरा और भवाली और कैची से पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना वाहन स्वामी को दी गई। दों घंटे बाद सड़क में यातायात सुचारु होने पर यात्री हल्द्वानी ,अल्मोड़ा ,रानीखेत की तरफ रवाना हुए।