फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 22 को प्राचीन श्रीराम मंदिर में मनेगा दीपावली जैसा उत्सव

Fri, 12 Jan 2024 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गरमपानी में स्थित राम मंदिर।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जैसे जैसे अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे श्रीराम मंदिरों में भी कार्यक्रम की तैयारियां होने लगी हैं। कुमाऊं के प्रवेश द्वारा हल्द्वानी में रामलीला मैदान के पास प्राचीन श्रीराम मंदिर में भी 22 जनवरी को उत्सव सा माहौल रहेगा। बताते हैं कि नेपाल के एक राजा ने मंदिर की स्थापना करने वाले पंडित छेदालाल वशिष्ठ को अष्टधातु के पांच विग्रह भेंट किए थे। मंदिर में विराजमान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण और श्रीराधा-कृष्ण के विग्रहों की पूजा आज भी विधि-विधान से होती है। नेपाल से जुड़ाव होने के साथ अब मंदिर को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत पंडित विवेक शर्मा बताते हैं कि राम मंदिर आंदोलन के समय मंदिर के मुख्य महंत रहे स्व. पंडित रमेश वशिष्ठ कई ब्राह्मणों को अपने साथ अयोध्या ले गए थे। तब उन्होंने और रामभक्तों ने न केवल पुलिस की लाठियां खाई बल्कि कई दिन जेल में भी बंद रहे। आज उसी जगह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और सालों बाद यह शुभ घड़ी आई है।
दीपावली की तरह सजेगा मंदिर, राम भजन होंगे
22 जनवरी को प्राचीन श्री राम मंदिर में श्रीराम की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। दिनभर रामरक्षा स्रोत का पाठ और शाम को भजन मंडली की ओर से भजन कीर्तन के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन




फूल-मालाओं से सजेगा राम मंदिर, निकलेगी झांकी
गरमपानी/नैनीताल। गरमपानी बाजार स्थित राम मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा। गरमपानी निवासी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और रमेश तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। पुष्प मालाओं से मंदिर को सजाने के बाद पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी निकाली जाएगी। उधर, हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री राम दरबार है। प्रबंधक एमपी सिंह का कहना है कि 21 से मंदिर में रामायण पाठ होगा और 22 को पारायण होगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें