फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पर पलटा ईंटों से भरा डंपर

विज्ञापन
हरतपा में पिकअप के ऊपर पलटा ईटों से भरा डंपर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। क्षेत्र के हली-हरतपा मोटर मार्ग पर बुधवार शाम ईंटों से भरा डंपर के ब्रेक न आने की वजह से पिकअप के ऊपर पलट गया। गनमीत रही कि हादसे में दोनों वाहन चालक बालबाल बच गए। हादसे के बाद देर शाम तक मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम तीन बजे हल्द्वानी से हरतपा की तरफ ईंट लेकर जा रहा डंपर जूनियर स्कूल के मोड़ के पास पहुंचा था। इस दौरान ब्रेक नहीं लगने से डंपर हरतपा से गरमपानी की तरफ आ रही पिकअप को बचाने के प्रयास में पहाड़ी से जा टकराया। उसके बाद वाहन पिकअप के ऊपर पलट गया। इससे पिकअप का पिछला हिस्सा खाई की तरफ लटक गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिगस्त हो गए और मार्ग देर शाम तक बंद रहा। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहन चालक बाल-बाल बच गए। वहीं मार्ग बंद होने से हली और हरतपा के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांस्टेबल राजेंद्र सती और सोबन सिंह ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाने के लिए क्रेन को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें