विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मार्ग पुनर्निर्माण एवं नव निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें ग्राम पंचायत घुनी नंबर-1 के 0.850 किमी लंबी विभिन्न आंतरिक मार्गों के नवनिर्माण के लिए 67.84 लाख रुपये, हरिपुर मोतिया में चंद्र प्रकाश जोशी तथा हरिपुर जमन सिंह में महेश चंद्र तिवारी के घर तक जाने वाले मार्गों पर 0.500 किमी पीसी निर्माण कार्य के लिए 32.28 लाख, विजयपुर धमोला में 1.850 किमी संपर्क मार्ग के पीसी पुनर्निर्माण कार्य के लिए 23.04 लाख रुपये, फूलचौड़ ईसाई फार्म मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 16.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।