फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी के लोगों को दिवाली का तोहफा, सड़कों के लिए 139.32 लाख मंजूर

Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दीपावली का तोहफा दिया है। सरकार ने ग्राम पंचायत घुनी नंबर-एक, हरिपुर मोतिया, हरिपुर जमन सिंह, विजयपुर धमोला और फूलचौड़ के विभिन्न आंतरिक एवं संपर्क मार्गों के निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए कुल 139.32 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मार्ग पुनर्निर्माण एवं नव निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें ग्राम पंचायत घुनी नंबर-1 के 0.850 किमी लंबी विभिन्न आंतरिक मार्गों के नवनिर्माण के लिए 67.84 लाख रुपये, हरिपुर मोतिया में चंद्र प्रकाश जोशी तथा हरिपुर जमन सिंह में महेश चंद्र तिवारी के घर तक जाने वाले मार्गों पर 0.500 किमी पीसी निर्माण कार्य के लिए 32.28 लाख, विजयपुर धमोला में 1.850 किमी संपर्क मार्ग के पीसी पुनर्निर्माण कार्य के लिए 23.04 लाख रुपये, फूलचौड़ ईसाई फार्म मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 16.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें