फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: जमीन पर कब्जे के लिए विवाद दो पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की, हंगामा बढ़ने पर बुलाई पुलिस

Thu, 22 Jan 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे के लिए विवाद हो गया। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के पनियाली में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे के लिए विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच कब्जा लेने का प्रयास करने से स्थिति और बिगड़ गई। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सैन्यकर्मी दयाकिशन पाठक ने साल 2015 में पनियाली की मानस विहार कॉलोनी में 1800 वर्गफुट का प्लाट खरीदा था। उसके अनुसार वर्तमान में उसकी जमीनी पर सड़क बना दी गई है और उसने इसकी शिकायत कुमाऊं कमिश्नर से भी की थी।

बुधवार को वह पूर्व सैनिकों के साथ जेसीबी लेकर अपनी जमीन पर कब्जा लेने पहुंच गया। इसे लेकर वहां रहने वाले अन्य परिवारों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था यह वैध जमीन है और रजिस्ट्री में यह 15 फुट की सड़क के रूप में दर्ज है।

महिलाओं से अभद्रता और गालीगलौज का लगाया आरोप

विज्ञापन


मामले में कॉलोनी के कुछ लोगों ने एसडीएम राहुल साह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि बुधवार को तोड़ने का प्रयास किया। रजिस्ट्री में 15 फुट चौड़ी सड़क दर्ज है। आरोप लगाया कि एक संगठन से जुड़े लोगों ने मानस विहार में भीड़ एकजुट कर जेसीबी से सड़क को सड़क तोड़ने का विरोध करने पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौच और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

 पनियाली में हुई घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध और ओखलकांडा के कनिष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र प्रसाद ने रोष जताया है। मामले में डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। पीड़ित परिवारों की रजिस्ट्री में स्पष्ट रूप से 15 फीट चौड़ी सार्वजनिक सड़क दर्ज है। सड़क तोड़ने का विरोध करने पर अभद्रता की गई। कहा जब पीड़ित परिवार मुखानी थाना पहुंचा तो उनकी एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया गया। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

वर्ष 2015 में मैंने जमीन खरीदी थी। जिस प्लाट पर विवाद किया जा रहा है वह मेरा ही है। प्रशासन स्तर पर इसकी पूर्व में जांच कराई जा चुकी है।-दयाकिशन पाठक, सूबेदार श्री नागा रेजीमेंट

पनियाली में पूर्व सैनिक की क्रय की गई जमीन न मिलने का पता चला है। इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने शिकायती पत्र सौंपा है। तहसीलदार और थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। - राहुल साह, एसडीएम हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें