फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लावारिस जानवरों के लिए बनाई जाए गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट, गरमपानी और खैरना क्षेत्र में लावारिस जानवरों के चलते ग्रामीणों और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लावारिस जानवर खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ बाजार क्षेत्र में लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों के साथ राहगीर परेशान हैं। ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से गोशाला निर्माण की मांग की जा रही है। पूर्व ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी ने कहा कि लावारिस जानवरों की संख्या क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। इससे किसानों के साथ स्थानीय लोग और वाहन चालक परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से क्षेत्र में गोशाला निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें