फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अमर उजाला कार्यालय में डीएल बनवाने के लिए कल लगेगा शिविर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में शनिवार 13 सितंबर को विशेष शिविर लगाकर महिलाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन कराया जाएगा। शिविर में आवेदन करने वाली महिलाओं की बिना प्रतीक्षा किए स्लॉट बुकिंग की जाएगी। इसके बाद निर्धारित तिथि पर एआरटीओ कार्यालय में टेस्ट आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें लर्निंग लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक लगाया जाएगा। इसमें परिवहन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि शिविर में आवेदन करने वालीं सभी महिलाओं को टेस्ट के लिए एक ही दिन आरटीओ दफ्तर बुलाया जाएगा। बिना प्रतीक्षा के उनका लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


ये दस्तावेज लाने होंगे
दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और उम्र 40 से ज्यादा है तो मेडिकल सर्टिफिकेट

यह होगा आवेदन शुल्क
सिर्फ दोपहिया वाहनों के लिए - 250 रुपये
चार पहिया वाहनों के लिए - 400 रुपये

अधिक जानकारी के लिए 6397516191 और 7017245718 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें