फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 38 पर्यटकों को लेकर नैनीताल जा रही बस रास्ते में हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन रास्ते में दम तोड़ रहीं हैं। रविवार को हल्द्वानी से नैनीताल के लिए चली काठगोदाम डिपो की बस दोगांव के पास खराब हो गई। बस में 38 यात्री सवार थे। कुछ देर बाद दूसरी बसों से यात्रियों को भेजा गया।
विज्ञापन


पर्यटक सीजन में नैनीताल जाने के लिए यात्री उमड़ रहे हैं। इसे देखते हुए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। रविवार सुबह 10:30 बजे हल्द्वानी से नैनीताल जा रही बस दोगांव के पास खराब हो गई। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले तो बसअड्डे पर घंटों इंतजार के बाद बस मिली और वह भी करीब 17 किमी चलकर खराब हो गई। बस खराब होने के बाद भी यात्रियों को घंटाभर इंतजार करना पड़ा। बाद में यात्रियों को रोडवेज की बसों से भेजा गया। काठगोदाम डिपो इंचार्ज रघुवीर चौधरी ने बताया कि बस का प्रेशर पाइप फटने से खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें