फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ज्योलीकोट-सड़ियाताल मार्ग का पुल

Fri, 31 Jul 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट-सड़ियाताल मार्ग पर प्रस्तावित पुल अब नौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। पूर्व में यह पुल 2.74 करोड़ रुपये में बनना था। सुरक्षा मानकों को देखते हुए आईआईटी रूड़की समेत विषय विशेषज्ञों की ओर से दिए गए सुझाव के क्रम में इसे मार्ग पर बनाए कॉजवे से ऊपर की ओर बनाया जाना है। इससे चार से अधिक गांव के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

बलियानाले से होकर पानी ज्योलीकोट-सड़ियाताल से होते गौला की ओर से जाता है। बारिश के दौरान बलियानाला के पानी के बहाव के चलते कई बार सड़ियाताल के साथ ही ढाकाखेत, गोठानी और बकरीखोड़ गांव के दो हजार सकी अधिक की आबादी का मार्ग बंद हो जाता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि विभाग की ओर से इसके लिए नौ करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें