फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छत पर गिरा बोल्डर, लोगों ने खाना छोड़ भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में बुधवार की रात एक बोल्डर अचानक मकान की छत पर गिर गया। बोल्डर की आवाज सुनते ही रसोई में खाना खा रहे लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। बोल्डर के गिरने से मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रशासक राधा कुल्याल ने बताया कि बुधवार रात शंकर राम के मकान की छत पर बोल्डर गिर गया। कहा कि बोल्डर के गिरने की आवाज सुनकर शंकर राम ने परिजनों के साथ भागकर जान बचाई। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को सूचना दी है। कुल्याल ने प्रशासन से मकान की छत पर हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें