फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलसिया पर इसी सप्ताह तैयार होगा बेलीब्रिज

Thu, 03 Sep 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम में कलसिया नाले पर बने रहे अस्थायी बेलीब्रिज पर इस सप्ताह से ट्रैफिक चलाने की तैयारी है। इसकी एप्रोच रोड बनाने का काम अंतिम चरण में है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैयार किए गए इस पुल पर यातायात चलने के बाद पुराने बेलीब्रिज को खोलकर पक्के पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएच की ओर से काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर चल रहा निर्माण कार्य रक्षाबंधन के बाद से धीमा हो गया है। इस वैकल्पिक पुल के तैयार होने के बाद ही डबल लेन पुल का काम शुरू किया जाएगा। करीब छह करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए कुछ धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है। अभी डेढ़ लेन पुल होने के कारण इस रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनती है। औसतन एक दिन में 30 से 35 हजार वाहन यहां से गुजरते हैं।

कलसिया पर बन रहे अस्थायी पुल की एप्रोच बनाने का काम चल रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस पुल पर इस सप्ताह यातायात शुरू करने की योजना है। - महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें