फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तस्करों के घर की कुर्की, एक हत्थे चढ़ा

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/कालाढूंगी। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजपुर के थापला नगला इलाके में लंबे समय से फरार तस्करों की तलाश में छापा मारा। इसमें एक तस्कर हत्थे चढ़ा। वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों के घर की कुर्की की है। सात अन्य अपराधियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। जब्त सामान को कालाढूंगी रेंज कार्यालय में रखा गया है। जब्त सामान में बड़ी आरियां भी शामिल हैं, जो पेड़ काटने के काम ही आती हैं।
विज्ञापन

वनाधिकारियों के अनुसार थापला नगला इलाका लंबे समय से तस्करी का गढ़ बना है। यहां के इंदर सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह, करनैल सिंह, जोगेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, बल्देव सिंह-1 और बल्देव सिंह-2 पर वन अपराध के दर्जनों मामले दर्ज है, इनका गिरोह रामनगर, कालाढूंगी, टांडा, बरहैनी, पीपलपड़ाव, गदगदिया आदि रेंजों में पेड़ों पर आरी चलाई है। हरियाली के दुश्मनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया। एसीजेएम दीपाली शर्मा ने तस्करों के घरों की कुर्की का आदेश दिया था। इसके बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग में एसडीओ आरसी कांडपाल, एसडीओ बीएस निषाद एवं करीब 10 रेंज अधिकारी, 40 वन दरोगा, वन रक्षक और कालाढूंगी पुलिस के साथ थापला नगला में छापा मारा। वन विभाग कर्मियों और पुलिस बल देखकर गांव वालों की तरफ से ज्यादा प्रतिरोध नहीं हुआ। बल्देव सिंह-1, बल्देव सिंह-2 और लखविंदर सिंह के घर की कुर्की कर सामान जब्त कर लिया। टीम के हत्थे इंदर सिंह हत्थे चढ़ा है, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चौथे तस्कर परमजीत सिंह की घर की कुर्की पुलिस पहले कर चुकी थी, मौके पर उसके घर पर ताला लगा मिला था। जिससे आगे कार्रवाई नहीं हुई। जो अपराधी वांछित है, उनकी धरपकड़ के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें