फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मियों पर एस्मा लगाने की मांग का विरोध

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोेसिएशन की बैठक में ग्राम प्रधानों व अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताली कर्मियों पर एस्मा लगाने की मांग का विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क के संघ भवन में नवीन चंद्र जोशी की अध्यक्षता व नवीन घिल्डियाल के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा ग्राम प्रधानों व अधिवक्ताओं द्वारा कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में एस्मा लगाने की बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सरकार की अनदेखी के कारण हड़ताल को विवश होना पड़ा है। इस दौरान मनोज जोशी, जर्नादन लोहनी, पंकज मंदौलिया, दर्शन सिंह, राम सिंह, सुरेश गड़िया, सोमपाल, ललित मोहन सती, वीरेंद्र प्रसाद पोखरियाल, कैलाश पाल, इरशाद अहमद, मो. नौशाद, कैलाश चंद्र नैनवाल, गजेंद्र सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें