फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियों की मीठी आवाज वाले भी पटाखे

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केवल तेज कान फोड़ू धमाके वाले पटाखे ही बाजार में नहीं है, बल्कि चिड़ियों की मीठी आवाज वाले पटाखे भी बाजार में मौजूद हैं। इससे अतिशबाजी का शोक भी पूरा हो जाएगा और ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होगा।
विज्ञापन


सिंगिंग बर्ड
सिंगिंग बर्ड नामक पटाखा सिंगल शाट होता है, यह आसमान में चिड़ियों की मीठी आवाज करते हुए जाता है। पटाखा व्यापारी के अनुसार ऐसा लगता है कि चिड़िया चहचहा रही हैं। पैरट पोर्टल नामक पटाखा भी है, जो तोते की आवाज करता है।

रात में निकलेगा सूरज, बनेगी माला
रात को सूरज निकलेगा। चौंकिए नहीं उगता सूरज नामक एक पटाखा है, जो आकाश में सूरज की लालिमा उगने जैसा अहसास देगा। इसके अलावा खूबसूरत रोशनी देने वाला आकाश में माला बनाने वाली भी आतिशबाजी है।
विज्ञापन


थ्री-डी पटाखा भी आया
केवल पिक्चर ही थ्रीडी नहीं है, बल्कि आतिशबाजी भी थ्री डी आ गई है। इसके लिए गत्ते का बना चश्मा भी पटाखे के साथ दिया जा रहा है। रोशनी और आवाज के बेहतर समन्वय के साथ बनाए गए उ..लाला... उ ...लाला पटाख भी मिल रहा है।

पांच सौ शाट का क्रेज
व्यापारी भुवन बृजवाल कहते हैं कि आजमाए गए पटाखों का क्रेज अभी बरकरार है। मसलन चिदंबरम का 12 शाट के पटाखे की लोग खूब डिमांड करते हैं। इसी तरह पांच सौ शाट, पैराशूट वाली आतिशबाजी का क्रेज है। देर तक बजने वाली चटाई भी डिमांड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें