फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली तीन पोल तोड़े

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बीती देर रात्रि बेतरतीब तेज रफ्तार ट्रक ने झूलापुल के समीप बिजली के पोल को टक्कर मारकर गिरा दिया। टक्कर के चलते दो अन्य पोल भी धराशायी हो गए। जिसके चलते मल्ला गरमपानी क्षेत्र में रात से ही बिजली गुल है। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की ओर से खैरना स्थित पुलिस चौकी में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शुक्रवार देर रात झूलापुल के पास एक ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया, जिसके चलते एक के बाद एक तीन पोल गिर गए और समूचे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। पोलों को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। घटना के बाद एनएच में बिजली के तार बिखर गए। घटना के दो घंटे बाद गरमपानी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई, जबकि मल्ला गरमपानी में खबर लिखे जाने तक बिजली गुल थी। घटना के बाद आधा घंटे तक एनएच में वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क में गिरे पोलों और तारों को हटवाया। उपखंड अधिकारी मोहन राम ने बताया कि घटना से विभाग को लगभग 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें