फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने डीएफओ को घेरा, हंगामा

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डीएफओ का घेराव करने के साथ सुरक्षा प्रबंध और मजबूत करने को कहा। इसके बाद रात को हल्द्वानी रेंज की कई टीमों को इलाके में गश्त को भेजा गया है। हल्द्वानी और भाखड़ा रेंज के कई इलाकों में हाथियों का उत्पात जारी है। वह खेतों को तबाह कर रहे हैं। उनके झुंड में बच्चे भी है, ऐसे में वह उनकी सुरक्षा के लिए गांव वालों पर हमला भी करने लगे हैं। खेती और जानमाल की सुरक्षा खतरे में होने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। हैड़ागज्जर, हरिपुर शिवदत्त, बृजलालपुर से सौ लोगों से ज्यादा ग्रामीण तिकोनिया स्थित डीएफओ कार्यालय में पहुंच गए और डीएफओ सनातन को घेर लिया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। ललित जोशी, चंद्र प्रकाश, हरि चंद आदि प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई और अब तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजाम को अपर्याप्त बताया। उन्होंने तत्काल नुकसान का मुआवजा, गश्ती टीम की संख्या बढ़ाने, अतिरिक्त टीमों को इलाके में तैनात करने की मांग की। बाद में डीएफओ के आश्वस्त करने पर ग्रामीण लौटे। मंगलवार को आरओ सीएल आर्य के निर्देशन में रात को टीम प्रभावित इलाके में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें