फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पकड़ा, मामूली विवाद में साथी को दिया था नैनीझील में धक्का

Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीती रात ठंडी सड़क क्षेत्र से नैनीझील में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय में पेश कर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे कनारीछीना अल्मोड़ा निवासी हरीश पुत्र रमेश अपने साथी विशालकोट रानीखेत निवासी गणेश करायत पुत्र बची सिंह और नगारीगांव निवासी अमित पुत्र हरीश चंद्र के साथ ठंडी सड़क क्षेत्र से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि गोलू मंदिर के समीप तीनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच अमित के धक्का देने पर गणेश झील में गिर गया। हरीश ने झील में उतरकर उसको बाहर निकाला, लेकिन वह स्वयं असंतुलित होकर झील में जा गिरा। पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस ने नैनीझील से हरीश का शव निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर गणेश की तहरीर पर पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें