फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव तस्करों से सतर्क रहें

Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व की दो दिवसीय वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट, क्राइम ट्रेनिंग संपन्न
विज्ञापन

रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ ट्रेनिंग सेंटर में प्रदेश भर के नेशनल पार्क एवं सेंचुरी के एसडीओ व वन रेंजरो की दो दिवसीय वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट एवं क्राइम ट्रेनिंग संपन्न हुई। जिसमें सभी ट्रेनरों को वन्य जीव तस्करों से सतर्क रहने को कहा गया। बैठक में पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने सभी एसडीओ, वन रेंजरो को फील्ड ऐमेस्ट्राइड के बारे में बताते हुए फील्ड जीपीएस का इस्तेमाल कंप्यूटर में करने की जानकारी दी। उन्होंने पेट्रोलियम के बारे में बताते हुए जंगलों में गश्त के आधुनिक तौर तरीकों पर विस्तार से बताया। ढेला रेंज के वनरक्षक पार्वती नंदन जोशी ने जंगलों में एकजुट होकर जाने की विधियां बताई। उपनिदेशक श्री बडोला ने बताया कि ट्रेनिंग में कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान के 23 एसडीओ, वन रेंजरो को वाइल्ड लाइफ क्राइम के साथ ही वन्य जीव तस्करों से सक्रिय होेने, उन पर पैनी नजर रखने, पूर्व में पकड़े गए शिकारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान एसडीओ कालागढ़ केएस रावत, एसओजी प्रभारी संजय पांडे, कार्बेट वाइल्ड लाइफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पंत, जेपी भटनाकर आदि थे। देते पार्क के उपनिदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें