फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ उड़ाई नगदी

Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरगलिया। मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब 15 हजार रुपए चोरी कर लिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रमेश भट्ट और दीपक रूबाली जब सुबह सात बजे अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताले टुटे हुए थे। दुकानों की चादर की छत उखड़ी हुई थी। सूचना पर चोरगलिया थानाध्यक्ष अरुण वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने निरीक्षण किया तो मौके से एक प्लास बरामद किया गया। रमेश भट्ट की इमरजेंसी लाइट दीपक की दुकान पर मिली। दोनों दुकानों से सामान और करीब 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी हैं, परंतु पुलिस के हत्थे कोई नही चढ़ा। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य बाजार में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। चोरगलिया के बाजार में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें