फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूल में फंसा मिला मासूम का शव

Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। घर के आंगन से लापता हुए मासूम का शव सोमवार को छोई के पास गूल में फंसा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद एसपी सिटी पंकज भटट, एसडीएम एसएस जंगपांगी, सीओ मिथिलेश कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। मासूम की मौत के बाद पुलिस ने शहर की शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया। रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम किशनपुर छोई निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीतम आर्य का ढाई वर्षीय भतीजा भाष्कर उर्फ भानू पुत्र राजेंद्र राम घर के आंगन मे खेलते हुुए अचानक लापता हो गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव की गूल को बंद कराकर बालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने भी रात्रि में ही गांव में कई स्थानाें पर कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नही मिली। घटना की सूचना पर रविवार की रात एसपी सिटी पंकज भट्ट भी रामनगर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चे की तलाश को लेकर सोमवार को भी काफी प्रयास किये। दोपहर में सूचना मिली कि बच्चे का शव गांव में स्थित गूल की पुलिया में फंसा हुआ है। सूचना पर कोतवाल राजकिशोर फर्स्वाण, एसएसआई मोहन चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिया तोड़कर जेसीबी से गूल के पानी का रुख मोड़कर बच्चे का शव बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई
रामनगर। मामले में जांच के लिये एसओजी प्रभारी रविंद्र यादव भी टीम के साथ रामनगर पहुंच गए। उन्होंने भी तमाम पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई। परिजनों की मांग पर एसडीएम एसएस जंगपांगी ने दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें