नैनीताल। जिला पंचायत सदस्यों की नाम वापसी की नियत तिथि पर मंगलवार को 7 सदस्यों ने नाम वापस लिए। निर्वाचन अधिकारी अरविंद ललोरिया ने बताया कि अमृतपुर से ऊषा, गेबुआ से सुधा देवी, ज्योलीकोट से गोविंद सिंह, तल्ली हल्द्वानी से नीलम देवी, चोरगलिया से राजेंद्र व गोपाल राम व बहादुर कार्की ने नाम वापस लिए हैं। श्री ललोरिया ने बताया कि जिप सदस्य के लिए 225 ने नामांकन कराए थे। जिसमें से 7 के नामांकन रद्द हुए थे। जबकि 7 ने नाम वापसी की है। इस प्रकार जिप सदस्य की 31 सीटों के लिए 212 प्रत्याशी मैदान में हैं।