फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर जाऊंगा मगर भाजपा का दामन नहीं छोडूंगा : ठुकराल

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमानत मिलने के बाद जेल में रिलीज ऑर्डर के लिए एक-एक पल का इंतजार कर रहे रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को आखिर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खुली हवा में सांस लेने का मौका मिल ही गया। बाहर आते ही उन्होंने कहा कि मर जाऊंगा मगर कभी भाजपा का दामन नहीं छोडूंगा, लेकिन आखिर में उन्होंने ये कहकर सबको कंफ्यूज कर दिया कि दो माह बाद रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन

लोग कयास लगाते रह गए कि आखिर ये बात किसके लिए कही गई। कहीं ऐसा तो नहीं कि वे सीएम हरीश रावत के लिए सीट खाली कर रहे हों। या ये भी हो सकता है कि नैनीताल लोकसभा सीट के चुनाव में रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। न्यायपालिका पर उनकी पूरी आस्था है और उन्हें विश्वास है कि उनके साथ पूरा न्याय होगा। जेल से बाहर निकलने के बाद वे पास के ही मंदिर में गए। वहां मत्था टेका और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। उनके साथ 14 अन्य गाड़ियों का भी काफिला रुद्रपुर तक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें