फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनाकार ने जीता उद्घाटन मैच

Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में बुधवार से शुरू हुए कुमाऊं कप द्वितीय नाइन-ए-साइड ओपन प्राइज मनी टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रचनाकार हल्द्वानी ने पिछले साल की विजेता ज्योति क्लब को हराकर जीत लिया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता प्रमोद तोलिया ने किया।
विज्ञापन

पहले मैच में ज्योति क्लब ने 10 ओवर में 95 रन बनाए, जिसमें विवेक ने तीन छक्कों की मदद से 41 और शिवगणेश ने 2 छक्कों की मदद से 17 रन बनाए। रचनाकार की ओर से रईस ने 4 और आशू ने 3 विकेट लिए। जवाब में रचनाकार की ओर से ओपनर बल्लेबाज बृजेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। इसके अलावा आशू ने 17 और संतोष ने 15 रन बनाए। रचनाकार ने 8वें ओवर में ही पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। टूर्नामेंट नॉक आउट आधार पर होने के चलते पिछले साल के विजेता ज्योति क्लब को बाहर होना पड़ा। मो. गुफरान और सुनील बिष्ट अंपायर थे, जबकि अंशु पांडेय कमेंटेटर और बृजेश बिष्ट स्कोरर थे। मैच के दौरान आयोजन सचिव लीला कांडपाल, मीडिया प्रभारी कमल पपनै, सुरेश जोशी, नीरज खाती, पार्षद दिनेश बिष्ट, ललित पांडे, अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, कैलाश तिवारी, शरद रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें