रामनगर। शनिवार को ग्राम ढिकुली में पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने कार्बेट जंगल ट्रेजर रिसोर्ट का शुभारंभ किया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रिसोर्ट को देख पर्यटन मंत्री गदगद हो गईं। रिसोर्ट में श्रीमती रावत ने कहा कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बगैर ऐसे रिसोर्ट पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने रिसोर्ट की एमडी रूपा भट्ट, हेम भट्ट को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर गणेश दत्त भट्ट, माता वैश्नवी भट्ट, भावना भट्ट, नवीन भट्ट, लवीना भट्ट, राधा जोशी, दीपा तिवारी, रमेश खुराना आदि मौजूद रहे।