हल्द्वानी। घरवाले गहरी नींद में सोते रहे और चोरों ने सिडकुल के एक इंजीनियर का घर खंगाल दिया। चोर घर से एक लैपटॉप, दो मोबाइल और कुछ नगदी ले गए। सुबह जब घरवालों को चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना चौकी मुखानी के मुनगली गार्ड क्षेत्र की है। सिडकुल के इंजीनियर अखिलेश पांडे रात को मकान के एक हिस्से में सोए थे। रात में दूसरे कमरे की जाली काटकर चोर अंदर घुसे और वहां से लैपटाप, मोबाइल और नगदी ले गए।