हल्द्वानी। शनिवार को नंधौर अभ्यारण्य खुल जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। पहले दिन सौ टूरिस्ट और पांच से दस वाहनों को भेजने का लक्ष्य रखा गया है। आज ही अभ्यारण्य को एक साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सेंक्चुरी का ‘लोगो’ भी जारी होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रममंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल होंगे। अभ्यारण्य के जरिए स्थानीय लोगों को भी रोजगार देने की योजना है। अभ्यारण्य में जाने के लिए लोगों को खुद के वाहनों से लेकर भोजन आदि की व्यवस्था करनी होगी। अभी इसकी व्यवस्था जंगलात नहीं कर सका है।