फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के लिए हुई थी नेपाली युवक की हत्या

Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो युवकों ने पांच हजार रुपये के विवाद में नेपाली युवक की हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने शराब पीकर अपनी रंजिश निकाली थी। जिस ब्लेड से हत्या की गई वह मरने वाले की जेब से ही हत्यारों को मिला था।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने मंगलवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी राजू और दलीप मृतक पदमराम के दोस्त हैं। जिस दिन पदमराम गायब हुआ उसी दिन उसकी हत्या हो गई थी। तीनों ने साथ बैठकर प्रताप ढाबे में शराब पी। जिसके बाद उनके बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बाद दोनों ने पदमराम को पकड़ा और ढाबे से कुछ दूर ले जाकर उसकी ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों लंबे समय से अपने पांच हजार रुपये वापस न मिलने से उससे परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें