फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक ऐरा की भीमताल की इकाई में आयकर सर्वे

Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने बृहस्पतिवार सुबह ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून के 13 और भीमताल के एक ठिकाने पर एक साथ सर्वे शुरू किया। इंवेस्टीगेशन विंग के संयुक्त निदेशक (उत्तराखंड) नीता अग्रवाल के निर्देशन मेें 14 टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ सभी ठिकानों पर यह कार्रवाई शुरू की है। टीमें ग्राफिक ऐरा की संस्थाओं से जुड़े लोगों और संस्थाओं के सीए के घरों और कार्यालयों मेें भी छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

यहां भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी की इकाई मेें इंवेस्टीगेशन विंग के अफसर और संयुक्त आयकर आयुक्त सत्यप्रकाश के नेतृत्व में सहायक आयकर आयुक्त सत्यवीर सिंह, आईटीओ पीएस बोरा, एके सिंह समेत विभाग के दस-दस कर्मचारियों ने सर्वे शुरू किया है। आयकर आयुक्त (कुमाऊं) सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे ग्राफिक ऐरा के ठिकानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। देर रात तक विंग की टीम का भीमताल स्थित इकाई में सर्वे जारी था। आयकर की धारा 133 ए के तहत सर्वे किया जा रहा है। लखनऊ स्थित डीजी से परमीशन लेने के बाद सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई।
इतने बिंदुआें पर विंग कर रही सर्वे
- इंवेस्टीगेशन विंग टीम भीमताल के ग्राफिक ऐरा की इकाई में तमाम बिंदुआें पर सर्वे कर रही है। इसमें कितनी संस्थान की स्कूली बसें, कितनी बाहर की हैं, कितना टीचिंग स्टाफ और अन्य स्टाफ है, कितने सफाई कर्मी, कितने छात्र हैं, लैबों में क्या-क्या उपकरण हैं, कितने कंप्यूटर लगे हैं, भवन बनाने के दौरान ठेकेदारोें को किस तरह पेमेंट हुआ, मशीनें, उपकरण कैश खरीदे या नहीं, जमीन कितने की खरीदी, भवन बनाने में कितना पेमेंट ठेकेदार को हुआ, पेमेंट चेक से हुआ या कैश? आदि बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें