फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल को एक और झटका

Sat, 09 Nov 2013 05:43 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को साल भर के भीतर दूसरा झटका लगा है। लालकुआं नगर पंचायत में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि भुवन पांडे की करारी हार के बाद गुरुवार को नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध कमेटी चुनाव में हरीश चंद्र दुर्गापाल के नजदीकी माने जाने वाले हरीश बिसौती भी कैबिनेट मंत्री की साख नहीं बचा सके।
विज्ञापन

2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट कटने के बाद दुर्गापाल ने लालकुआं सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। दुर्गापाल ने भाजपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों को धूल चटाकर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस को सरकार बनाने में समर्थन देकर कैबिनेट में जगह बनाई। विधानसभा क्षेत्र में लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और मोटाहल्दू दुर्गापाल का गढ़ है।
लालकुआं नगर पंचायत के बाद अब दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चुनाव में कैबिनेट मंत्री को अपने नजदीकी प्रत्याशी की हार से निराश होना पड़ा है। लालकुआं नगर पंचायत में उनके प्रतिनिधि भुवन पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष के दावेदार थे। कैबिनेट मंत्री ने पांडे के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बाद भी पांडे प्रतिद्वंद्वी रामबाबू मिश्रा से करीब एक हजार वोटों से हार गए। कैबिनेट मंत्री नगर पंचायत चुनाव की हार को पचा भी नहीं पाए थे कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चुनाव में उन्हें फिर झटका लगा है। लालकुआं उत्पादक संघ से हरीश बिसौती चुनाव मैदान में थे। बिसौती कैबिनेट मंत्री के सबसे करीबी लोगों में गिने जाते हैं। बिसौती को 33 और भाजपा के भरत नेगी को 48 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें