फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर अमंगल, पत्नी ने की आत्महत्या

Wed, 23 Oct 2013 05:43 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/बैलपड़ाव। करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु के लिए होता है, लेकिन बैलपड़ाव में मंगलवार को व्रत रखने वाली आईआरबी सिपाही की पत्नी ने पति से फोटो खिंचाने को लेकर हुए विवाद में देर शाम फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह सिपाही आईआरबी सहायक कमांडेंट का गनर है।
विज्ञापन

मूल रूप से लक्सर (हरिद्वार) निवासी सज्जन सिंह इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में तैनात है। मंगलवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे वह और उसकी पत्नी परिवीता (27) भूमिया देवता के मंदिर गए। पत्नी ने सुबह से ही करवाचौथ का व्रत भी लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी बच्चन सिंह राणा ने बताया कि परिविता अन्य साथी महिलाओं के साथ फोटो खिंचवा रही थी और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में हल्की बहस हो गई। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे परिवीता कमरे में गले में फंदा डालकर लटक गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैलपड़ाव लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवीता के दो बच्चे हर्षित (5), श्रेष्टी (3) की साल की है। घटना के बाद सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के मायके वाले सहारनपुर के हैं और उन्हें सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें