रामनगर। नगर में बिजली चोेरी के खिलाफ छापामार कार्रवाई कर विजिलेंस टीम ने चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पावर कारपोरेशन के एसडीओ नितिन सिंह गर्खाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि संतोष देवी निवासी शमशानघाट रोड, अब्दुल रव, कासिम हुसैन निवासी कार्बेट नगर, मो. यासीन निवासी खताड़ी को छापामार कार्रवाई के दौरान एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। पुलिस ने चारों के खिलाफ बिजली अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।