हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का मंगलवार को यहां एक बैंक्वेटहाल में जनपदीय चतुर्थ त्रैवार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दे जोर शोर से उठाए और समाधान न होने पर जल्द प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने की बात कही गई।
अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसांई ने कहा कि शासन प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने में रुचि नहीं ले रहा है। संघ ने मुख्य अतिथि मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश को भी दिया। कार्यक्रम का संचालन इंद्र सिंह रावत ने किया। चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह चौहान और लक्ष्मी दत्त मेलकानी की देखरेख में हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर इंद्र सिंह रावत 118 मत पाकर विजयी रहे। जिला मंत्री पद पर हरीश पाठक 112 मत पाकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर 83 मत पाकर पूरन नयाल जीते। अधिवेशन में हंसा दत्त भट्ट, राजेंद्र सिंह चौहान, डिकर सिंह पडियार, ललित मोहन सिंह, धपोला, विजय गुरुरानी, बंशीधर कांडपाल, ममता मुरारी, रेनू वर्मा, हरीश बिष्ट, हेमा जोशी, हरीश नयाल आदि थे।