फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लिख गया प्रेमिका का नाम

Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक प्रेम दीवाने युवक ने प्रेमिका के लिए फांसी लगाकर जान दे दी। शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। मरने से पहले उसने दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए अपने खून से पत्थर पर प्रेमिका का नाम लिखा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना चौकी मुखानी के पूरनपुर क्षेत्र की है।
विज्ञापन

सुबह क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने पूरनपुर क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका युवक का शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखानी चौकी इंचार्ज केआर पांडे वहां पहुंचे। कुछ ही देर में कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल भी पहुंच गए। घटना स्थल पर एक मंदिर था, जिसमें चढ़ाई गई चूनर से युवक ने पेड़ पर फांसी लगाई थी। वहां बैठने के लिए लगाए गए पत्थर पर खून से सुनीता लिखा था। पास ही एक गिलास में खून और एक में शराब पड़ी थी। नमकीन के पैकेट भी थे। युवक के पास से और घटनास्थल पर पुलिस को दो ब्लेड भी मिले। युवक के हाथ-पांव की नसें कटी हुई थी। शव को नीचे उतारकर तलाशी ली गई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। उसके हाथ पर अर्जुन विजय सिंह गुदा हुआ था। जिससे पुलिस अंदाजा लगा रही थी कि उसका नाम अर्जुन हो सकता है। आसपास के लोगों से भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार दोपहर तक वहां कोई नहीं था। उसके बाद ही युवक वहां आया होगा। कोतवाल जिमिवाल ने बताया कि शिनाख्त के बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी, फिलहाल मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें