लालकुआं। शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने रविवार को एक घंटे तक अराजकता फैलाई। एक बीयर बार में मैनेजर के साथ मारपीट के बाद आक्रामक युवकों ने मामला शांत कराने पहुंचे एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी तो दरोगा से अभद्रता कर हाथापाई का प्रयास किया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ रंगदारी, बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए युवक कोतवाली में भी हंगामे पर उतर आए। फरार दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
नगर स्थित चायना बार में रविवार अपराह्न करीब 12 बजे बिंदुखत्ता के पांच युवक शाम को शराब पीने आए। दारू चढ़ाने के बाद जब बिल देने की बात आई तो युवक उलझने लगे। बार मैनेजर ने बिल के लिए दबाव बनाया तो युवकों ने बार की मेज-टेबलों को पलटना शुरू कर दिया और मैनेजर की पिटाई कर डाली। बीचबचाव को आए भाजपा नेता पुनित मेलकानी को भी पीटा गया। इस अराजकता की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे दरोगा संजय जोशी और सिपाही उमेश कुमार ने युवकों को दबोचने का प्रयास किया तो दोनों पुलिस वालों के साथ सारे नशेड़ी युवक हाथापाई पर उतारू हो गए। इसी दौरान उमेश कुमार की वर्दी फट गई।
बाद में अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली लाने पर यहां भी तीनों ने एक घंटे तक जमकर हंगामा काटा। यही नहीं मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की गई। भाजपा नेता पुनित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरेश रौतेला निवासी रावतनगर, सुनील पाठक निवासी संजय नगर असैा देवा सिंह का मेडिकल कराने के बाद बलवा, रंगदारी के साथ ही तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अन्य दो युवक अभी पुलिस गिरफतसे बाहर है। जिनके ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है।