फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रो में मिला शराब का जखीरा

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट। हरियाणा से बागेश्वर ले जाई जा रही 34 पेटी अंग्रेजी शराब (408 बोतल) के साथ चार तस्करों को पुलिस तथा एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त सेंट्रो कार सीज कर दी गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस तथा एसओजी टीम को बड़ी मात्रा में पहाड़ के लिए शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। दोपहर में ज्योलीकोट बैरियर में चेकिंग अभियान चलाया गया। करीब ढाई बजे सेंट्रो कार नंबर डीएल-2सी- डब्लू- 9273 को रोका गया तो शराब का जखीरा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार चार तस्करों पवन कुमार, नरेश कुमार, नवीन सिंह तीनों निवासी नजफगढ़ (नई दिल्ली) तथा ध्यान सिंह निवासी हाथीखाल मोतीनगर हल्द्वानी को हिरासत में ले लिया।
शराब कार की डिग्गी, बैगों तथा सीटों के नीचे छिपाई गई थी। चौकी इंचार्ज सतीश कापड़ी, हेड कांस्टेबल सुरेश राणा, जसवीर, आरिफ, सुखदेव तथा एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, सतेंद्र गंगोला, मोहन चमकियाल, गुरुजीत, मोहम्मद नासिर, वीरेंद्र चौहान शामिल थे। तस्करों ने बताया कि शराब बागेश्वर से थराली (गरुड़) ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें